ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाबोलेरो ने दो बाइक को रौंदा,एक बच्चा समेत पांच घायल,तीन गंभीर

बोलेरो ने दो बाइक को रौंदा,एक बच्चा समेत पांच घायल,तीन गंभीर

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो...

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो...
1/ 2सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो...
सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो...
2/ 2सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाTue, 27 Apr 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला टाटा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो दो बाइक को रौंदते हुए फरार हो गया जिसमें एक छह वर्षीय बच्चा समेत पांच लोग घायल हो गए और दोनो बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में सरायकेला के जगन्नाथपुर गावं निवासी 27 वर्षीय चंद्रशेखर प्रधान,सरायकेला के हातिया निवासी 25 वर्षीय पंकज मंडल,कांड्रा गांव निवासी 23 वर्षीय पंकज कालिंदी, उनकी पत्नी सपना कालिंदी(20) व भतीजा पीयूष कालिंदी (6) शामिल हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल चंद्रशेखर प्रधान,पंकज मंडल व सपना कालिंदी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायलों में चंद्रशेखर प्रधान के दाएं हाथ का हड्डी टूट गया है जबकि पंकज मंडल के सर पर चोट लगी है। दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना के एसआई नितेश कुमार ने बताया चंद्रशेखर प्रधान व पंकज मंडल एक ही बाइक पर गम्हरिया के किसी कंपनी से ड्यूटी खत्त्म कर वापस घर लौट रहे थें जबकि पंकज कालिंदी अपनी पत्नी सपना कालिंदी व अपने बड़े भाई के बेटे भतीजा पीयूष कालिंदी के साथ कांड्रा से अपने ससुराल सरायकेला के टीमनिया गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इस बीच मुडिया के समीप टाटा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों बाइकों को रौंदते हुए फरार हो गया। घटना में दो बाइक पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए और दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस दोनो बाइक को जब्त कर अज्ञात बोलेरो की जांच में जूट गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें