रक्तदान शिविर का आयोजन
सरायकेला में नगरपालिका उडिया मध्य विद्यालय के पूर्व छात्रों ने रविवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जलेश कवि ने उद्घाटन किया। शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों के लिए किया जाएगा। इस पहल की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया गया।

-22 यूनिट रक्त का संग्रह सरायकेला,संवाददाता। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए नगरपालिका उडिया मध्य विद्यालय के पुराने बैच के छात्रों ने रविवार को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जलेश कवि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए जलेश कवि ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।पूर्व छात्रों की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। शिविर के दौरान 22 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोलक बिहारी और राकेश महांती ने सक्रिय भूमिका निभाई।
उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन को जारी रखने का संकल्प लिया। मौके पर विद्यालय के कई पूर्व छात्र और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।फोटो-SKL-8-रक्तदान शिविर के बाद सर्टिफिकेट देते अतिथि
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


