Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsBlood Donation Camp Organized at St Francis De Sales School in SaraiKela
रक्त दान जीवन दान,इस लिए सभी को करना चाहिए रक्तदान:फादर एल्विन

रक्त दान जीवन दान,इस लिए सभी को करना चाहिए रक्तदान:फादर एल्विन

संक्षेप:

सरायकेला के संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य फादर एल्विन जोसेफ ने किया। शिविर में अभिभावकों और शिक्षकों ने रक्तदान किया। फादर जोसेफ ने रक्तदान...

Oct 11, 2025 02:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला । संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल सरायकेला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन प्राचार्य फादर एल्विन जोसेफ द्वारा किया गया। शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों के द्वारा रक्तदान किया गया।शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए फादर जोसेफ ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है, एक बूंद रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है, इसीलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। शिविर में शिक्षक विनोद, उप प्राचार्य फादर रमेश शिव कुमार, शिक्षिका रीना शर्मा, जीजीमोल, संजय तिर्की सहित अन्य ने रक्तदान भी किया । मौके पर गौतम दुबे, आदित्य कुमार, सिमरन, नेहा महतो, हिना, ममता,बेबी, विनय सहित अन्य की शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।