ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलापीएम के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा

पीएम के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा

सरायकेला। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा...

पीएम के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण कार्यक्रम चलाएगी भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाThu, 16 Sep 2021 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सरायकेला। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिला प्रभारी जेबी तुबिद उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले सेवा समर्पण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए अलग-अलग प्रभारियों की घोषणा की गयी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे कार्यक्रम में जिला प्रभारी के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव एवं जिला महामंत्री राकेश सिंह होंगे। इसके अलावा पर्यावरण संबंधित कार्यक्रमों के लिए नपं उपाध्यक्ष मनोज चौधरी व अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, सेवा संबंधित गतिविधियों के लिए बॉबी सिंह व जिला के महामंत्री मधुसूदन गोराई, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी राकेश मिश्रा व दिवाकर सिंह, प्रचार संबंधित गतिविधियों के लिए अनुराग जायसवाल, बूथ स्तर की गतिविधियों के लिए मनोज तिवारी, मीडिया संबंधित गतिविधियों के लिए ललन शुक्ला व सोहन सिंह, 25 सितंबर को मनाये जाने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के लिए दुलाल स्वांसी व कुबेर षाड़ंगी, गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राजा सिंहदेव प्रभारी को प्रभारी बनाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें