Saraikela News: भाजपा ने सरायकेला में निकाली तिरंगा यात्रा
Saraikela News: भारतीय जनता पार्टी ने सरायकेला में बारिश के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति और एकता का संदेश देना था। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा पूजा मैदान से हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। भाजपा के नेता विजय दत्त और अन्य ने यात्रा का नेतृत्व किया।

Saraikela News: सरायकेला,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सरायकेला में तिरंगा यात्रा निकाली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश भर में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत सरायकेला में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया। यात्रा की शुरुआत दुर्गा पूजा मैदान से हुई और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। खराब मौसम और बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी तिरंगा हाथों में लेकर भींगते हुए यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा सरायकेला नगर अध्यक्ष विजय दत्त, सरायकेला पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष माइकल महतो एवं सरायकेला पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान ने कमेटी के साथ किया।कार्यक्रम
में राजासिंह देव, सूर्य देवी, बद्री नारायण, दरोगा, सुदीप पटनायक, सुमित चौधरी, बलाल हुसैन, जितेंद्र महतो, सुजन दास, करण टेप, राजीव महापात्र, राजकुमार सिंह, लिपू मानती, हरित दुबे, बिंदेश्वरी महतो, पिंकी मोदक, अनुपम पत्र, पशु रामकवि, तुषारकांत दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना मजबूत होती है।


