Saraikela News: परीक्षा में धांधली और छात्रों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भाजपा का डीसी-एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
Saraikela News: सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी ने परीक्षा में धांधली की जांच और छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। नेताओं ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया और उचित कार्रवाई की मांग की।
Saraikela News: सरायकेला । परीक्षा में हुई धांधली की जांच और छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा में धांधली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। प्रशासन ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।इस
प्रदर्शन में कई दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, रमेश हांसदा,उदय सिंहदेव, मनोज हांसदा, जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान संहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


