ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाभाजपा ने किया खूंटी, चाईबासा व रांची लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

भाजपा ने किया खूंटी, चाईबासा व रांची लोकसभा सीटों पर जीत का दावा

खूंटी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और जीत में खरसावां विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होंगी। यह दावा जिला भाजपा ने किया...

भाजपा ने किया खूंटी, चाईबासा व रांची लोकसभा सीटों पर जीत का दावा
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाMon, 20 May 2019 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और जीत में खरसावां विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होंगी। यह दावा जिला भाजपा ने किया है। खरसावां भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव व पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि खरसावां की जनता अपने प्रिय नेता को इसबार भारी मतों विजय बनाकर पार्लियामेंट में खरसावां की आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली भेजेगी।

नेताद्वय ने कहा कि जिला के अंतर्गत पड़ने वाली खूंटी लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सिंहभूम लोकसभा से लक्ष्मण गिलुवा एवं रांची लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ तीनों की जीत सुनिश्चित है।

चाईबासा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सह प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की जीत में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जबकि रांची लोकसभा क्षेत्र इस बार संजय सेठ भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। इस जीत में भी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की अहम भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से खूंटी, चाईबासा व रांची लोकसभा सीटों पर भाजपा की भारी मतों से जीत होगी और देश पुन: नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में जिले के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें