ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाखरसावां में भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

खरसावां में भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा खरसावां के आदिवासी बहुल पाताहातु गांव में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राउतु हाईबुरू ने की।...

खरसावां में भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाSun, 24 Jun 2018 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा खरसावां के आदिवासी बहुल पाताहातु गांव में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राउतु हाईबुरू ने की। कार्यक्रम में सरकार की चार साल की उपलब्धियों को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के बीच रखा गया। मौके पर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकाल जनहित के कार्य में गुजरा है। उनके कार्यकाल के दौरान राष्ट्र और जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये, जो विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा है। चार वर्षों में घर-घर गरीब आदिवासियों के आंसू पोंछने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। सौभाग्य योजना के तहत सरकार ने गांव-गांव तक बिजली कनेक्शन व घर-घर तक उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस चूल्हा देने का काम किया। बीपीएस को को मुफ्त अनाज देने, आवास, पेंशन देने का काम किया। इस दौरान जिप सदस्य रानी हेम्ब्रम, मुखिया जानोमाई जामुदा, सुशील षाड़ंगी, जगमोहन मुंडारी, प्रकाश मुखी, स्वरूप, राजकिशोर प्रमाणिक, सुपाई सोय, सुशील हेम्ब्रम, दुर्योधन प्रमाणिक, जेबा मुंडारी, सिदेश्वर सिंहदेव, कोरणो प्रमाणिक, चन्द्रमोहन जामुदा, संतोष कुंभकार, कार्तिक मुर्मू सहित गांव के महिला-पुरुष उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें