Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsBike Accident in Saraikela Grandmother Dies Granddaughter Injured
जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गयी, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे कोलाबाडिया गांव में उस समय हुई, जब दोनों इवनिंग वॉक पर थीं।

जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गयी, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे कोलाबाडिया गांव में उस समय हुई, जब दोनों इवनिंग वॉक पर थीं।

संक्षेप:

सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गई और पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार शाम कोलाबाडिया गांव में हुई जब दोनों टहल रही थीं। दादी को जमशेदपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

Feb 09, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला (जमशेदपुर), संवाददाता। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से दादी की मौत हो गयी, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना शनिवार शाम साढ़े छह बजे कोलाबाडिया गांव में उस समय हुई, जब दोनों इवनिंग वॉक पर थीं। हालांकि, दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से दादी को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जमशेदपुर के टीएमएच में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, घायल पोती का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि शनिवार शाम कोलाबाडिया गांव निवासी तारू दास (60 वर्ष) अपनी पोती नेहा दास (12वर्ष) के साथ टहल रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी छेलकानी की ओर आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तारु दास की स्थिति गंभीर देख जमशेदपुर रेफर कर दिया। टीएमएच अस्पताल में इलाज के दौरान तारू दास की रात करीब 11 बजे मौत हो गयी। वहीं, गंभीर रूप से घायल पोती नेहा दास का सरायकेला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर बाइक सवार की तलाश कर रही है।