Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsAyush Health Camp Inaugurated in Saraikela Promoting Traditional Medicine
देशी चिकित्सा पद्दीति है आयुर्वेदिक, आयुष मंत्रालय का प्रयास सराहनीय: मनोज कुमार चौधरी

देशी चिकित्सा पद्दीति है आयुर्वेदिक, आयुष मंत्रालय का प्रयास सराहनीय: मनोज कुमार चौधरी

संक्षेप:

फोटो:उद्घाटन करते सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं जिला फोटो:उद्घाटन करते सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्

Sep 10, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

फोटो:उद्घाटन करते सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं जिला आयुष पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया.मौके पर संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को जीवित रखने एवं आज की व्यस्ततम जिंदगी में नई पीढ़ी के लिए वरदान से कम नहीं क्योंकि एलोपैथिक दवाइयां में साइड इफेक्ट्स होते हैं जबकि आयुर्वेदिक पद्धति गहन अध्ययन की हुई एक प्रामाणिक पद्धति है जिसकी दवाइयां में साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. एलोपैथिक दवाओं द्वारा असाध्याय रोगों का उपचार संभव नहीं है वही आयुर्वेदिक दवाइयां द्वारा असाध्य रोगों से मुक्ति संभव है शिविर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर कैंप का देशी पद्धति आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग से आयुष चिकित्सकों द्वारा बीमारी की पहचान कर दवा वितरण किया गया. इस दौरान महिलाओ को मासिक धर्म के दौरान सफाई हेतु सैनिटरी पैड का वितरण किया गया. शिविर में मुख्य रूप से डीपीएम अलिप मिश्रा सीएचओ डॉक्टर सोनाली प्रगति सीएचओ डॉक्टर डिंपल कुमारी डॉ वरुण गिरी योग प्रशिक्षक राकेश साहू, विवेक अग्रवाल, रूपेश पुथाल, संतोष महतो, सरिता महतो, सादेश्वरी महतो एवं काफी संख्या में मरीज एवं सहिया उपस्थित थी.

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें