ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेला15 जनवरी से शुरू होगी आकर्षिणी आखान यात्रा

15 जनवरी से शुरू होगी आकर्षिणी आखान यात्रा

खरसावां के मां आकर्षिणी पहाड़ी मैदान में आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक अमूल्य कुमार मंडल की अध्यक्षता हुई, जिसमें 15 जवनरी से शुरू होने वाली मां आकर्षिणी आखान यात्रा की तैयारी की समीक्षा...

1/ 2खरसावां के मां आकर्षिणी पहाड़ी मैदान में आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक अमूल्य कुमार मंडल की अध्यक्षता हुई, जिसमें 15 जवनरी से शुरू होने वाली मां आकर्षिणी आखान यात्रा की तैयारी की समीक्षा...
खरसावां के मां आकर्षिणी पहाड़ी मैदान में आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक अमूल्य कुमार मंडल की अध्यक्षता हुई, जिसमें 15 जवनरी से शुरू होने वाली मां आकर्षिणी आखान यात्रा की तैयारी की समीक्षा...
2/ 2खरसावां के मां आकर्षिणी पहाड़ी मैदान में आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक अमूल्य कुमार मंडल की अध्यक्षता हुई, जिसमें 15 जवनरी से शुरू होने वाली मां आकर्षिणी आखान यात्रा की तैयारी की समीक्षा...
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाFri, 11 Jan 2019 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

खरसावां के मां आकर्षिणी पहाड़ी मैदान में आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट चिलकू की बैठक अमूल्य कुमार मंडल की अध्यक्षता हुई, जिसमें 15 जवनरी से शुरू होने वाली मां आकर्षिणी आखान यात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई। बताया गया कि आकर्षिणी विकास समिति के द्वारा मां आकर्षिणी की आखान यात्रा सह मेला को ध्यान में रखते हुए दो लाख रुपये खर्च कर मार्बल लगाया गया। साथ ही सीढ़ी एवं गार्डवाल का रंग रोगन एवं साफ सफाई की गई। विकास समिति ने मां आकर्षिणी के दरबार पर पहुंचने वाली पहाड़ी पर 273 सीढियों का निर्माण जनसहयोग के द्वारा किया गया है। आगे भी विकास समिति द्वारा मां आकर्षिणी मंदिर की सीढ़ियों पर मार्बल लगाने का कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। आखान मेला को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। वहीं, महीनों तक चलने वाली आखान यात्रा में श्रद्वालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने का भी निर्णय लिया। इसके अलावा आखान मेला में ट्रस्ट द्वारा टेंट लगाया जायेगा।

टेंट में श्रद्वालुओं के लिए नि:शुल्क चाय, पानी एवं स्वास्थ सुविधा मुहैया करायी जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से पंसस प्रभाकर मंडल, हेमंत मंडल, लक्ष्मण गागलुी, कंचन चौहान, सुधाशु शंखर चौहान, महावीर महतो, सपन मंडल, लखन महतो, कमलेश महतो, केशव प्रधान आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें