ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाखरसावां में अर्जुन मुंडा ने बांटी ईद की खुशियां

खरसावां में अर्जुन मुंडा ने बांटी ईद की खुशियां

खरसावां के जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को भव्य ईद मिलन समारोह आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर ईद की खुशियां बांटीं। मुस्लिम...

खरसावां में अर्जुन मुंडा ने बांटी ईद की खुशियां
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाTue, 19 Jun 2018 04:42 PM
ऐप पर पढ़ें

खरसावां के जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को भव्य ईद मिलन समारोह आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर ईद की खुशियां बांटीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। सभी त्योहार हमें एकता के सूत्र में बंधने का संदेश देते हैं। वे खरसावां के गोंदपुर एवं सरायकेला के मुड़िया गांव भी गए। समुदाय के लोगों ने टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावे जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। ईद मिलन के दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, भाजयुमो के रतन महतो, हाजी अब्दुल गनी, मो. कुद्दूश, हाजी मौलाना यूनुस, हाजी हारुण रसीद, मो. नसीम, मो. इमरान, मो. खालिद, मो. मुजाहिद, मो. मुसाहिद, मो. आबिद, तपन पटनायक, उमेश बोदरा, पिनाकी रंजन, बंसत गंतायत, नयन नायक, मो. फिरोज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें