राजनगर प्रखंड में नशा उन्मूलन रैली का आयोजन, बच्चों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
राजनगर में गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। बच्चों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न नारों का उपयोग किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा।

राजनगर : गायत्री परिवार ट्रस्ट, सरायकेला-खरसावां की ओर से राजनगर प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत के नेतृत्व में नशा उन्मूलन रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
रैली का उद्देश्य
रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से मार्च किया तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" तथा "स्वस्थ समाज, नशामुक्त समाज" जैसे नारों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
समाज के लिए नशा घातक
इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। युवाओं और बच्चों को जागरूक कर ही नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
पुस्तक वितरण
रैली के उपरांत बच्चों के बीच नशा उन्मूलन से संबंधित पुस्तकें एवं जागरूकता साहित्य का वितरण किया गया। साथ ही गायत्री परिवार द्वारा प्रकाशित "व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत" पुस्तक के वितरण का संदेश भी दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग नशे के दुष्प्रभावों को समझकर इससे दूर रह सकें।
कार्यक्रम का सफल सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से लंबोदर सर, लोचन सर, रोहित सर, डोमन सर, मीनाक्षी मैडम, दुखुराम बास्के सर, पायल मैम, सुशांति मैम एवं अनुरधाज महतो और अवनी कुमार प्रधान का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम को स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण यह जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


