Saraikela News: चलाया गया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Saraikela News: सरायकेला में एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सीनी ओपी पुलिस ने रविवार देर रात एक विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य अवैध हथियारों, गांजा और ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाना और चोरी के वाहनों की गतिविधियों को रोकना था। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और असामाजिक तत्वों से पूछताछ की।

Saraikela News: सरायकेला। एसपी मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर सीनी ओपी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य सड़कों और चौराहों पर चलाया गया। विशेष चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अवैध हथियारों, गांजा, ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना और चोरी के वाहनों के मूवमेंट पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस बल ने देर रात आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों, बाइक और कारों की तलाशी ली। ओपी प्रभारी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए यह कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के कागजात जांचे गए और देर रात बेवजह घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई।पुलिस की अचानक कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


