Saraikela News: शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: राजनगर के चालियामा में सूंढी समाज उत्थान समिति द्वारा वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 72 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और 75 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष सोमेन मंडल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Saraikela News: राजनगर। प्रखंड के चालियामा स्थित ग्राम्य देवी मैदान में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका-सह-राजनगर की ओर से वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान रविंद्र नाथ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 72 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और मैट्रिक व इंटरमीडिएट के 75 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर हुई। अमृता मंडल व सहपाठियों ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष सुबोध चंद्र मंडल ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने समाज के संस्कार, संगठन विस्तार और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर विचार रखे।द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को चांदी का कलम देकर सम्मानित किया गया।समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल ने विद्यार्थियों से मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सचिव उज्ज्वल कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: शिक्षक सह छात्र-छात्राओं के प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन