मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन 4359 परीक्षार्थी हुए शामिल

Feb 07, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन 4359 परीक्षार्थी शामिल हुए। 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मैट्रिक के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई, जहां 394 में से 390 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी 30 केंद्रों पर भी छात्रों ने भाग लिया।

मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन 4359 परीक्षार्थी हुए शामिल

सरायकेला,संवाददाता। जिला में जैक की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को 4359 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीईओ कैलाश मिश्रा ने कहा कि वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए 22 परीक्षा केंद्रों पर बंगला, उर्दू और ओड़िया विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 394 परीक्षार्थियों में से 390 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 30 परीक्षा केंद्रों पर वाणिज्य और कला संकाय के लिए इकोनॉमिक्स, एकाउंटेंसी विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया।

परीक्षा में 4020 परीक्षार्थियों में से 3969 परीक्षार्थी शामिल हुए। 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीईओ ने कहा कि तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।