वार्षिक छऊ नृत्य और मेला का आयोजन, कलाकारों ने बिखेरी मनमोहक छटा

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

खरसावां के मरांगहातु गांव में रज पर्व की पूर्व संध्या पर वार्षिक छऊ नृत्य प्रतियोगिता और मेले का आयोजन किया गया। विधायक दशरथ गागराई ने उद्घाटन किया। कलाकारों ने धार्मिक और सामाजिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी, जिसमें राधा-कृष्ण की प्रेम लीला विशेष रूप से सराही गई। मेले में भारी भीड़ ने आनंद लिया।

वार्षिक छऊ नृत्य और मेला का आयोजन, कलाकारों ने बिखेरी मनमोहक छटा

खरसावां। कुचाई प्रखंड के मरांगहातु गांव में रज पर्व की पूर्व संध्या पर वार्षिक छऊ नृत्य प्रतियोगिता और मेले का आयोजन किया गया। शनिवार रात आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने किया। इस दौरान छऊ कलाकारों ने अपनी मनमोहक और जीवंत प्रस्तुतियों से पूरी रात दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रखा। कार्यक्रम में कलाकारों ने धार्मिक, पौराणिक और सामाजिक विषयों पर आधारित कई बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किए। इनमें मुख्य रूप से कृष्ण लीला, हनुमान-मकरध्वज मिलन, चंडी युद्ध, सानरा वंदना, शिकारी, राधिका झूला, सुभद्रा हरण, माया बंधन, द्वापर लीला और कालिया दमन जैसे प्रसंग शामिल थे। विशेष रूप से राधा-कृष्ण की शाश्वत प्रेम लीला और वीरता से जुड़े दृश्यों को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

रविवार सुबह तक चले इस आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।छऊ नृत्य कार्यक्रम के साथ-साथ यहां मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने मेले का जमकर आनंद उठाया और खरीदारी की। इस सफल आयोजन के पीछे उस्ताद नंदलाल कुम्हार, प्यारेलाल कुम्हार, रेणुका सोय और कुशल सिंह सोय का कुशल निर्देशन रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।