ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेलाअंकिता अरुणिमा स्मृति सम्मान को चयनित

अंकिता अरुणिमा स्मृति सम्मान को चयनित

मानगो के डिमना रोड में रहनेवाली नवोदित कवियित्री अंकिता सिन्हा को ‘अरुणिमा स्मृति सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उसे 30 जून को यूपी के लखीमपुर (गोला रोड, उदयपुर) स्थित पंडित दीनदयाल...

अंकिता अरुणिमा स्मृति सम्मान को चयनित
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाTue, 04 Jun 2019 01:43 AM
ऐप पर पढ़ें

मानगो के डिमना रोड में रहनेवाली नवोदित कवियित्री अंकिता सिन्हा को ‘अरुणिमा स्मृति सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान उसे 30 जून को यूपी के लखीमपुर (गोला रोड, उदयपुर) स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय महिला सम्मान सह पुस्तक विमोचन समारोह में प्रदान किया जाएगा। काव्य रंगोली नामक साहित्यिक पत्रिका एवं श्याम सौभाग्य फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से करने जा रहा है। इसके पूर्व अंकिता देश के अन्य राज्यों में भी अपनी प्रतिभा के लिए सम्मानित होकर लौहनगरी का नाम रोशन कर चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें