नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर उमड़ी श्रद्धा; प्राचीन चड़क पूजा और घटपाट परंपरा का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

सरायकेला में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आवास पर प्राचीन घटपाट परंपरा और चड़क पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और पूजा-अर्चना की। अध्यक्ष ने कहा कि यह परंपरा आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है, जो संस्कृति को जीवित रखती है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर उमड़ी श्रद्धा; प्राचीन चड़क पूजा और घटपाट परंपरा का हुआ आयोजन

सरायकेला । नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आवास पर प्राचीन घटपाट परंपरा और चड़क पूजा का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'गोरिया भार घट' लेकर बड़ी संख्या में भोक्ता (श्रद्धालु) उनके आवास पर पधारे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।परंपरा के अनुसार, भोक्ताओं ने कठिन अनुशासन और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, "हमारी घटपाट परंपरा और चड़क पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भैरव साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है।उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है।

श्रद्धा, तप और अनुशासन का यह संगम समाज को हमारी जड़ों से जोड़े रखता है और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाता है।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस प्राचीन अनुष्ठान के साक्षी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।