Saraikela News: अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान से बदलेगी आदित्यपुर की तस्वीर: उपायुक्त

हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

Saraikela News: सरायकेला, संवाददाता । उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आदित्यपुर नगर

Saraikela News: अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान से बदलेगी आदित्यपुर की तस्वीर: उपायुक्त

Saraikela News: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान के निर्माण से संबंधित मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में चिन्हित बिंदुओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करने के साथ कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान केवल नदी संरक्षण तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे एक बड़े विज़न के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बाढ़ एवं जलभराव प्रबंधन तथा शहरी हरित क्षेत्र का समग्र विकास शामिल होगा। उन्होंने आदित्यपुर क्षेत्र को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सभी विभागों के बीच एक समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया।

योजना से जुड़े अद्यतन आंकड़े, मैपिंग, तकनीकी जानकारी और आवश्यक प्रस्ताव को समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को कहा ताकि प्लान को जल्द अंतिम रूप दिया जा सके। बैठक में सॉलिड वेस्ट (ठोस अपशिष्ट) के कलेक्शन और डिस्पोजल को व्यवस्थित करने तथा खरकई नदी व अन्य जल निकायों में कचरा जाने से रोकने के उपायों पर गंभीर चर्चा हुई। शहर के नालों की कनेक्टिविटी और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संरचनात्मक उपायों को इस मास्टर प्लान में शामिल करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, पूर्व में चर्चा किए गए तालाबों के जीर्णोद्धार, एसटीपी के सुदृढ़ीकरण, भू-जल संरक्षण और नदी तटों के सौंदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान से बदलेगी आदित्यपुर की तस्वीर: उपायुक्त