Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsAdityapur Police Arrests Youth for Attack and Firing in Sharma Basti
आदित्यपुर शर्मा हस्ती में चापड़ से हमला व फायरिंग में एक गिरफ्तार

आदित्यपुर शर्मा हस्ती में चापड़ से हमला व फायरिंग में एक गिरफ्तार

संक्षेप:

आदित्यपुर शर्मा वस्ती में चापड़ व गोली चलाकर हमला करने के आरोपी राहुल गिरफ्तार, भेजा गया जेलआदित्यपुर शर्मा वस्ती में चापड़ व गोली चलाकर हमला करने के आर

Jan 19, 2026 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता। आदित्यपुर पुलिस ने शर्मा बस्ती में चापड़ से हमला व फायरिंग में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक खोखा तथा स्मार्ट फोन बरामद हुआ है। आरोपी राहुल पंडित (24 वर्ष) ओल्ड विद्युत नगर, आदित्यपुर का रहनेवाला है। वहीं, एक अन्य अभियुक्त सुजीत शर्मा फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी कर रही है। हमला पूर्व के विवाद को लेकर प्रतिशोध में किया गया था। रविवार को एसडीपीओ समीर सावैया ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि राहुल पंडित अपने कुछ सहयोगियों के साथ 16 जनवरी को शर्मा बस्ती पहुंचा और दीपक मिश्रा से कथित रूप से रंगदारी मांगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रंगदारी नहीं देने आरोपियों ने दीपक पर चापड़ हमला कर दिया। हवाई फायरिंग भी की। आरोपियों ने दीपक के घर के सामने खड़े एक ट्रक, एक कार और एक पल्सर बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। राहुल पहले भी जा चुका है जेल : एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने शनिवार की रात आदित्यपुर स्टेशन के पास दबिश दे राहुल पंडित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। राहुल इससे पहले भी हत्या जैसे गंभीर केस में जेल जा चुका है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। छापामारी दल में एसडीपीओ समीर सवैया, पुअनि सुनील सिंह, जयराज कुमार सोनी, सुधांशु कुमार, कमल यादव, राग कुमार सिंह, आरक्षी राघवेंद्र सिंह तथा दीपक कुमार शामिल थे।