
आदित्यपुर : वाहन जांच में दो वांछित अपराधी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद
सरायकेला जिले की आदित्यपुर पुलिस ने दो वांछित अपराधियों सूरज सोय और रवि महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। सूरज सोय पर पहले से ही 7 केस दर्ज हैं। दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सरायकेला, संवाददाता। जिले की आदित्यपुर पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की चार बाइक बरामद हुई है। आरोपियों में एक प. सिंहभूम के चक्रधरपुर व दूसरा सरायकेला जिले के राजनगर का रहनेवाला है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। तभी शक होने पर पुलिस ने चक्रधरपुर निवासी सूरज सोय (23 वर्ष) व राजनगर के रवि महतो (19 वर्ष) को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सूरज सोय की निशानदेही पर उसके सालडीह स्थित घर में दबिश दे चोरी की दो बाइक बरामद की।

सूरज के घर से बरामद हुई चोरी की बाइक : गिरफ्तार सूरज सोय उर्फ डाकु प. सिंहभूम के चक्रधरपुर का रहनेवाला है। वह वर्तमान में गम्हरिया की सालडीह बस्ती में रह रहा था। उसके घर से दो चोरी की बाइक बरामद हुई। सभी बरामद बाइक को जब्त कर और पकड़ाये दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सूरज सोय उर्फ डाकू पर आदित्यपुर में पहले से ही 7 केस दर्ज हैं। छापेमारी में ये थे शामिल : छापामारी में डीएसपी समीर सवैया, पुनि विनोद तिर्की, पुनि सह थाना प्रभारी आदित्यपुर थाना, पुअनि सुरेश राम, पुअनि विनोद टुडू, पुअनि सुनील सिंह, सअनि धर्मराज कुमार, सअनि नागमणि सिंह समेत जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


