Saraikela News: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

Saraikela News: जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में डीसी नीतिश कुमार सिंह ने असंतोषजनक कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संवेदकों को चेतावनी दी और निर्देश दिया कि विलंब के कारणों की जानकारी ली जाए। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

Saraikela News: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई

Saraikela News: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई सरायकेला,संवाददाता। समाहरणालय सभागार में डीसी नीतिष कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित बहु ग्राम जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में डीडीसी रीना हांसदा सहित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारी और संवेदक उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में कार्य की प्रगति असंतोषजनक पाई गई उस पर डीसी ने नाराजगी जताई。

संविदकों से जानकारी लेना

उन्होंने संवेदकों से विलंब के कारणों की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि आवश्यक कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे संवेदकों के खिलाफ विभाग को अवगत कराते हुए संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुरूप आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जल जीवन मिशन का उद्देश्य

डीसी नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है। इन बहु ग्राम जलापूर्ति योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक सुरक्षित, शुद्ध और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, अभियंताओं और संवेदकों को आपसी समन्वय के साथ टीम भावना से काम करने, योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व, डीसी ने विभागों से लंबित अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करने को कहा।

फोटो : SKL-05, जल जीवन मिशन की बैठक करते डीसी।

सामान्य प्रश्न

✦डीसी नीतिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन की बैठक में किन बातों पर नाराजगी जताई?−
डीसी ने असंतोषजनक कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़सराईकेलाSaraikela News: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई