Saraikela News: सरायकेला में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी
Saraikela News: सरायकेला में 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा, जहां मुख्य अतिथि डीसी नीतीश कुमार सिंह झंडोत्तोलन करेंगे। इसके साथ आकर्षक परेड और सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराने की योजना है।

Saraikela News: सरायकेला। 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय पर्व का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में सुबह ठीक 9:10 बजे मुख्य अतिथि झंडोत्तोलन करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि डीसी नीतीश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे जो तिरंगा ध्वज फहराएंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसपी मनोज स्वर्गियारी उपस्थित रहेंगे। मुख्य समारोह के दौरान आकर्षक परेड का आयोजन होगा। जिसमें जिला पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिले में उत्कृष्ट सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
समारोह के दौरान पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को उनके बेहतर और सराहनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य समारोह के बाद जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। समाहरणालय भवन में पूर्वाह्न 10:15 बजे, एसपी कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे, पुलिस लाइन में पूर्वाह्न 10:55 बजे, अनुमंडल कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र एवं छऊ अकादमी में पूर्वाह्न 11:25 बजे समय निर्धारित किया गया है।


