Saraikela News: नाबालिग से छेड़खानी के दोषी बुजुर्ग को 4 साल की जेल
Saraikela News: सरायकेला में एक 66 वर्षीय मिथिलेश कुमार तिवारी को एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में 4 साल की सजा और 1000 रुपये का जुर्माना दिया गया है। घटना 26 अप्रैल, 2024 को हुई थी, जब लड़की फूल तोड़ने गई थी। आरोपी पर पहले भी ऐसे आरोप लगे थे।

Saraikela News: सरायकेला। एक नाबालिग लड़की से गलत नीयत से छेड़खानी करने के आरोपी मिथिलेश कुमार तिवारी (66) को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने धारा 8 (आईपीसी) के तहत 4 साल की सजा और एक हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त एक महीने की सजा भुगतनी पड़ेगी। वहीं धारा 354 (ए) के तहत 2 साल की सजा और एक हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई है। जुर्माने नहीं देने की स्थिति में एक माह अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। दोनों सजा साथ-साथ चलेगी। मामला आरआईटी थाना क्षेत्र का है। घटना 26 अप्रैल, 2024 की सुबह करीब 5:30 बजे की है।
जब एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की रोजाना की तरह अपने घर के पास फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान 66 वर्षीय आरोपी मिथिलेश कुमार तिवारी ने उसे अकेले देखकर गलत नीयत से उसके शरीर के अंगों को छुआ और छेड़खानी की। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी ने पहले भी कई बार उसके साथ ऐसी गलत हरकतें करने की कोशिश की थी।

