Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela News45 Tourist Sites Designated for Development in Saraikela Kharsawan District
जिले के चांडिल डैम व दलमा आश्रयणी समेत 45 स्थल बनेंगे पर्यटन केंद्र

जिले के चांडिल डैम व दलमा आश्रयणी समेत 45 स्थल बनेंगे पर्यटन केंद्र

संक्षेप:

सरायकेला खरसावां जिले में चांडिल डैम और दलमा आश्रयणी सहित 45 पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की गई है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन स्थलों की समीक्षा की...

Oct 07, 2025 04:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share Share
Follow Us on

सरायकेला, संवाददाता। जिले के चांडिल डैम, दलमा आश्रयणी समेत 45 स्थल पर्यटन केंद्र बनेंगे। इसके लिए डीपीआर तैयार हो गयी है। स्वीकृति के लिए जल्द सरकार के पास भेजी जायेगी। सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इमें जिले में अधिसूचित 45 पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर समीक्षा की गयी। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अधिसूचित पर्यटन स्थलों में से 2 स्थल को ग्रेड–ए, 3 स्थल को ग्रेड–बी, 7 स्थल को ग्रेड–सी एवं 33 स्थल को ग्रेड–डी श्रेणी के अंतर्गत चिह्नित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपायुक्त ने सभी स्थलों से संबंधित डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शीघ्र तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिससे कि स्वीकृति प्राप्त होने के बाद विकास कार्य समयबद्ध ढंग से प्रारंभ किए जा सके। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर जारी सभी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए, जिससे जिले के पर्यटन क्षेत्र को नई पहचान और स्थानीय आजीविका को नया आयाम मिले। स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र की भी हासिल की जानकारी उपायुक्त ने स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र, छात्रावास निर्माण एवं खेल परिसर विकास जैसे कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। साथ ही इन कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को औपचारिक रूप से विभाग को हैंडओवर करते हुए योजनाओं का समापन (क्लोजर) करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सिदो-कान्हू युवा खेल क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा करें। क्लबों के माध्यम से युवाओं को खेल एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए ठोस पहल करें। मौके पर डीडीसी रीना हांसदा, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। सरायकेला खरसावां जिला के चिह्नित पर्यटन स्थल ए श्रेणी :चांडिल डैम, दलमा आश्रयणी बी श्रेणी : छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला जगन्नाथ मंदिर, आकर्षिणी मंदिर सी श्रेणी : शहीद पार्क खरसावां, कशीदा डैम राजनगर, श्री रघुनाथजी मंदिर ईचा राजनगर, गंजिया डैम गम्हरिया, पालना डैम चांडिल, जायदा मंदिर चांडिल, नीमडीह आर्ट एंड क्राफ्ट डी श्रेणी : सिदो-कान्हू पार्क सरायकेला मझना घाट से कुदरसाही, शिव मंदिर बांकसाही, माक्रेश्वरी धार्मिक स्थल सरायकेला, सान थलको जलाशय सरायकेला, मिर्गी चिंगड़ा सरायकेला, झुमकेशरी माता मंदिर सरायकेला, पाउड़ी मंदिर कुदरसाही सरायकेला, गितिलता शिव मंदिर खरसावां, रामगढ़ शिव मंदिर खरसावां, हुडी बाबा शिव मंदिर बड़ाबाम्बो, काली मंदिर पदमपुर खरसावां, भीमखंदा राजनगर, डिबाडीह ग्राम राजनगर, बोंगा डान्दू बुरु झील राजनगर, गोविंदपुर शाहिद ग्राम, सीतारामपुर डैम गम्हरिया, चाड़री पाट बीरबांस गम्हरिया, घोड़ा बाबा बड़ा माथान गम्हरिया, डूडरा शिव मंदिर, राजगांव पाउड़ी मंदिर, रामबाबा आश्रम दुगनी, केरकेट्टा डैम कुचाई, सोना झरना कुचाई, काली मंदिर पारडीह चांडिल, सातनाला डैम, जैन मंदिर, सीता मंदिर, सीतानगर सीतू, टिल्ला पाट मंदिर, झरीडीह हद हदी झरना, जरगो स्थल