Saraikela News: फुटबॉल: महाराजगंज को बराकर बुन्डू बना चैंपियन
Saraikela News: राजनगर में स्व. रामदु हांसदा के 41वें शहादत दिवस पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। 64 टीमों ने भाग लिया, जिसमें ओडिशा की बुन्डू ने महाराजगंज को हराकर विजेता बनी। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गांवों में खेल प्रतिभाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

Saraikela News: राजनगर,संवाददाता | राजनगर के टीए एंड सीएस गम्देसाई के तत्वावधान में स्व. रामदु हांसदा के 41वें शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ| प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा की कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बुन्डू ( ओडिशा) ने महाराजगंज को शिकस्त दी। विजेता व उपविजेता टीम के अलावा आठवें स्थान तक रहने वाली टीमों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए।
आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर और सम्मानजनक करियर का विकल्प भी बन चुका है। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य मालती देवगम, सुलेखा हांसदा, मुखिया राजो टुडू, ग्राम प्रधान कालीचरण टुडू, दिलीप राउत, पूर्व जिला परिषद सदस्य डोबरो देवगम, कपरा हांसदा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

