तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

Feb 12, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सराईकेला
share

तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई तिलका मांझी की 275वीं

तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई -तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध किया संघर्ष - 1771 से 1785 तक भागलपुर में विद्रोह का किया नेतृत्व राजनगर,संवाददाता। राजनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय में बुधवार को आदिवासी क्रांतिकारी बाबा तिलका मांझी की 275वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में की गई। जयंती के अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम ने बाबा तिलका मांझी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 1771 से 1785 तक बिहार के भागलपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ सशक्त विद्रोह का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका मांझी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और आदिवासी समाज को संगठित कर स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, तपस विषईं, रिंकु राउत, धानु टुडू, चातुर हेम्ब्रम, सुखलाल मुर्मू, सिंघु मुर्मू, घासीराम सोरेन, सीताराम हांसदा, शेखर महाकुड़ सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो-SK-03, तिलका माझी की जयंती मनाते झामुमो कार्यकर्ता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।