ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड सराईकेला10 ब्रह्मकुमारों का किया गया उपनयन संस्कार

10 ब्रह्मकुमारों का किया गया उपनयन संस्कार

जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार में दस ब्रह्मकुमारों का उपनयन संस्कार कराया...

10 ब्रह्मकुमारों का किया गया उपनयन संस्कार
हिन्दुस्तान टीम,सराईकेलाMon, 25 Mar 2019 01:42 AM
ऐप पर पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को उत्कलीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार में दस ब्रह्मकुमारों का उपनयन संस्कार कराया गया।

उत्कलीय ब्राह्मण समाज सरायकेला के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य ने बताया कि समाज की ओर 10 ब्रह्मकुमारों का नि:शुल्क उपनयन संस्कार कराया गया। समाज का उद्देश्य समाज के किशोरों का उपनयन करा समाज को एक सूत्र में बांधना है और समाज में व्याप्त कुप्रथा एवं कुरीति को दूर कर ब्राह्मण संतानों को सुसंस्कृत करना है। सामूहिक उपनयन संस्कार के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना और उसके लिए भागवत पाठ, गीता पाठ, गीता पाठ, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन एवं अन्य यज्ञादि के आयोजन के साथ-साथ भाषा संस्कृति की रक्षा करना है। ब्राह्मण किशोरों का उपनयन संस्कार पंडित घासीराम सतपथी, नीलकंठ षाड़ंगी व रामचंद्र कवि द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। मौके पर राजेश मिश्रा, तुषार कांत पति, शिबू आचार्य, मधुसूदन महापात्र, सत्यकिंकर दाश के अलावा समाज के कई लोगों की भूमिका सराहनीय रही।

इन ब्रह्मकुमारों का किया गया उपनयन संस्कार : सरायकेला के धीरज षाड़ंगी, चंपुआ के सुरंजन मिश्र, सरायकेला के सुमित कवि, अविनाश रथ, शिवनाथ महापात्र, बी कुटुंब राजनगर के शिवनाथ महापात्र, प. बंगाल के नूनिया के पिनाकी पाणी, ओडिशा जोशीपुर के प्रभुजीत व सरायकेला के आकाश त्रिपाठी का उपनयन संस्कार कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें