झारखंड में आज रात से बंद हो जाएगा बालू खनन, क्या है वजह; NGT ने बताया

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में बालू खनन पर आज रात से ही रोक लग जाएगी। बारिश को देखते हुए एनजीटी ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर रोक लगी रहेगी।

Jharkhand sand mining ban tonight

पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य में बुधवार की रात 12 बजे के बाद से बालू खनन पर रोक लग जाएगी। बरसात को देखते हुए एनजीटी का इसके संबंध में स्थायी आदेश जारी है जिसका पालन किया जाता है। बरसात के कारण 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर रोक रहेगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में मात्र 11 दिन ही वैध ढंग से चालान पर बालू निकालने का काम चला।

बीते 31 मई से जिले के दो बालू घाटों कारिया मोहनपाल और स्वर्णरेखा कारिया मोहन पाल घाटों पर बालू का खनन हो रहा था। 30 मई को कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) जारी हुआ था और 31 को जिला खनन पदाधिकारी ने चालान जारी कर विधिवत बालू खनन शुरू करवाया था। संबंधित एजेंसी को दोनों घाटों को मिलाकर 81 हेक्टेयर क्षेत्र में बालू निकालने की अनुमति मिली है। इसके आलोक में संबंधित एजेंसी बालू का स्टॉक जमा कर रही है। एजेंसी का पांच साल के लिए इसका सीटीओ जारी किया गया है, इसलिए 16 अक्तूबर से पुन: बालू का खनन शुरू हो जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले में पिछले साल ही बालू खनन का टेंडर हो गया था। परंतु तकनीकी दिक्कतों और सीटीओ जारी नहीं किये जाने की वजह से मामला अटका रहा।

पहले खनन विभाग ही करता था एकरारनामा

पिछले महीने उपायुक्त के द्वारा एजेंसी के साथ एकरारनामा के बाद भी पर्यावरण विभाग की ओर से सीटीओ समय पर जारी नहीं किया गया। इसके कारण 30 मई तक इंतजार करना पड़ा। इससे पूर्व खनन विभाग ही एकरारनामा करता था। राज्य सरकार ने इसका नियम बदलकर उपायुक्त को अधिकार दिया, तब इस काम में तेजी आयी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में आज रात से बंद हो जाएगा बालू खनन, क्या है वजह; NGT ने बताया