सैलरी और 25 परसेंट कमीशन, रांची के एक फ्लैट से पकड़े गए 11 साइबर ठग; जामताड़ा मॉड्यूल का खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक फ्लैट से 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कॉल सेंटर बनाकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। गिरफ्तार किए गए ठगों में एक नाबालिग भी शामिल है।

रांची न्यूज
रांची में एक फ्लैट से 11 साइबर ठग गिरफ्तार

रांची पुलिस की टीम ने जामताड़ा मॉड्यूल के पैटर्न में चल रहे साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर अपराधियों द्वारा रांची में भी कॉल सेंटर बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। रांची पुलिस की टीम ने रातू रोड के दो स्थानों पर छापेमारी कर नाबालिग समेत 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सैलरी के साथ मिलता था कमीशन

गिरफ्तार साइबर ठगों से हुई पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। खुलासा हुआ है कि गिरोह का मास्टर माइंड पकड़े गए साइबर अपराधियों को ठगी की कुल राशि का 25 प्रतिशत कमीशन देकर काम पर रखा था। उनके खाने-पीने और रहने का खर्च भी मास्टर माइंड ही दिया करता था। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इसमें से कुछ साइबर ठगों को कमीशन के साथ-साथ मासिक वेतन भी दिया जाता था। एसएसपी राकेश रंजन को मंगलवार को साइबर अपराधियों के रातू रोड में होने की गुप्त सूचना मिली। कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में रातू रोड स्थित मालती अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की गई। वहां से कुछ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पिस्का मोड़ के दो स्थानों से मोबाइल व अन्य चीजें बरामद किए।

छात्र बनकर किराए पर रांची में लिया था फ्लैट

अपराधियों ने खुद को स्टूडेंट बताकर मकान मालिकों से फ्लैट किराए पर लिया था और वहां ठगी का पूरा सेटअप तैयार किया था।

कुरियर कंपनियों के कर्मी से लेता था डेटा

मास्टरमाइंड कुरियर और अन्य कंपनियों के कर्मचारियों से साठगांठ कर आम लोगों का डेटा और मोबाइल नंबर खरीदता था, जिसका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था।

कंपनियों से मोबाइल नंबर लेकर करता था भुगतान

सिटी एसपी ने बताया कि मास्टर माइंड का संबंध कुरियर व अन्य कंपनी के साथ है। वहां के कर्मियों से जरिए लोगों का मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी खरीदता था। इसके एवज में कुरियर कंपनियों के कर्मियों को अच्छी राशि दी जाती थी। उस डेटा को गिरफ्तार साइबर ठगों को मुहैया कराया जाता था। उसी डेटा से साइबर ठग लोगों को फोन कर ठगी का किया शिकार बनाया करते थे।

इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए साइबर अपराधियों के ठिकानों से कई सामान बरामद हुए। इनमें नगद 7.98 लाख, 36 मोबाइल, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, पांच पासबुक, एक चेकबुक, पांच आधार कार्ड, 12 सिमकार्ड, एक माइक्रो एसडी कार्ड, 25 नोट बुक, एयरटेल पेमेंट बैंक के दो स्मार्ट स्पीकर व रिसिवर उपकरण, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, एनपीएस प्राण कार्ड और आठ पैनकार्ड के अलावा एक बाइक शामिल है।

गिरफ्तार ठग पलामू और गढ़वा के रहने वाले

गिरफ्तार अभियुक्तों में रितिक सिंह, अजीत मेहता उर्फ अजित कुशवाहा, सूरज सिंह, अमनदीप कुमार, सूरजदेव कुमार, अमित रजन, अविनाश, राजकमल वर्मा, रंजीत कुमार और सत्यम वर्मा शामिल हैं। गिरफ्तार दस साइबर अपराधी पलामू के विभिन्न इलाके के रहने वाले हैं। वहीं, एक साइबर अपराधी गढ़वा का रहने वाला है।

फ्लैट में ठगी का पूरा सेटअप बना रखे थे ठग

गिरफ्तार साइबर ठग खुद को छात्र बताकर फ्लैट मालिक से मकान किराए पर लिया था। साइबर ठगों ने फ्लैट में पूरा सेटअप रखा था। यहीं से वे साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। सिटी एसपी ने बताया कि रांची के दो अपार्टमेंट के फ्लैट में ये सिंडिकेट ऑपरेट हो रहा था। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़सैलरी और 25 परसेंट कमीशन, रांची के एक फ्लैट से पकड़े गए 11 साइबर ठग