युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम , ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

Dec 28, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' द्वारा आयोजित पंच दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के चौथे दिन प्रतिभागियों ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार और व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान करना है। प्रतिभागियों ने विभिन्न स्थलों का दौरा किया और सकारात्मक परिवर्तन के लिए मंच की सराहना की।

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम , ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

साहिबगंज। मेरा युवा भारत (साहिबगंज) की ओर से आयोजित पंच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2025 का चौथा दिन 28 दिसंबर को प्रतिभागियों ने जिले के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया । कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार,संस्कृति व व्यक्तिगत विकास के अवसर प्रदान करना है। प्रतिभागियों ने सबसे पहले उधवा पक्षी अभ्यारण्य यानी रामसर साइट का भ्रमण किया। वहां के बाद राजमहल स्थित सिंधी दालान,मंगलहाट में स्थित जामी मस्जिद,बारादरी ,विश्व प्रसिद्ध कन्हैयास्थान व मोती झरना का भ्रमण किया।मेरा युवा भारत साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पांच दिनों तक शैक्षणिक सत्र, कार्यशाला, खेल व क्षेत्र भ्रमण होंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से आए वर्षा, राहुल, शाहबाज, रंजन, अमन, रमन, पुष्पा, अजय, रोहित, समीर, नितेश, शिवानंद, नकुल, रितेश, प्रिंस, चंदन, दिवाकर, ऋषव, संतोष, अंकित, सोनू, सत्यम, गुलशन, शादाब, अभिजीत,भूमि,कविता,दीपा,मुस्कान,राजश्री,गीता,प्रतिमा,अनीषा,सुहाना,साक्षी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।