कीर्तन से लौट रहे युवक से मारपीट,घायल

Mar 01, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

उधवा के राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर जलबालु में तीन दिवसीय कीर्तन समाप्त होने के बाद एक युवक पर हमला हुआ। दो पक्षों में विवाद के बाद, युवक चिरंजीत मंडल (24) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे कोलकाता रेफर किया। स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है।

कीर्तन से लौट रहे युवक से मारपीट,घायल

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर जलबालु में बीते रात तीन दिवसीय कीर्तन का समापन कार्यक्रम से एक युवक लौट रहे थे।इसी बीच कीर्तन में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इधर कथित आरोपियों ने युवक को अपने घर के सामने अकेला पाकर पीछे से हमला कर दिया। उधर, घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में चिरंजीत मंडल (24) को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के घुलियान स्थित डीडीएच अस्पताल ले गया। घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया है। घायल के चाचा युधिष्ठिर मंडल ने बताया कि आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बंगाल ले जाया गया है।

लेकिन स्थानीय थाना से जख्म-प्रतिवेदन न रहने से इलाज में परेशानी हुई। इस मामले में राधानगर थाना में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।