Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsWorld Human Rights Day Celebrated in Sahibganj with Awareness Campaigns and Honors
मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम, श्रेष्ठ काम करने वाले पांच लोग सम्मानित

मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम, श्रेष्ठ काम करने वाले पांच लोग सम्मानित

संक्षेप:

साहिबगंज में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत कार्यक्रम में मानवाधिकारों की महत्ता पर चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मानवाधिकार संरक्षण की शपथ ली।

Dec 11, 2025 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share Share
Follow Us on

साहिबगंज। विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी व जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यहां एनआरपी सेंटर के सभागार में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति डॉ रामजन्म मिश्र, जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के संरक्षक नागेंद्रनाथ शाह व एनआर सेंटर के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मानव अधिकारों के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षक नेता विनोद कुमार सिंह, कर्मचारी संघ के सचिव भारत यादव, ओलंपिक संघ के राजेश यादव, पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र राय व अमन कुमार होली को सम्मानित किया गया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि डॉक्टर रामजन्म मिश्र ने कहा कि मानव अधिकार ईश्वर प्रदत्त है। इसके रक्षा का पर्व ही मानव अधिकार दिवस है । कार्यक्रम को राजेश कुमार यादव, कुमारी गरिमा, विनोद कुमार सिंह, अमन कुमार होली अपने संबोधन में मानव अधिकारों के रक्षा के प्रति जागरुक रहने की वकालत की। वक्ताओं ने कहा कि आपके जन्मजात अधिकारों का संरक्षण से ही मानव मूल्यों की रक्षा हो सकेगी। सूबेदार मेजर नागेंद्र नाथ ने कहा कि जीवन में अनुशासन आवश्यक है। अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के अतिरिक्त भारत के लोग इतने संवेदनशील हैं की पशु , पक्षी, पेड़ , पौधे के भी अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सच्चिदानंद ने किया । धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरणविद् नवल कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में सूरजभान राय, संजय सिंघानिया, अमित कुमार, राजेश कुमार दुबे, बासुकीनाथ शाह, संध्या कुमारी, सुनील कुमार झा ,उपेंद्र राय, दीनदयाल कुशवाहा, राजेंद्र यादव ,राजकुमार तिवारी, गौतम कुमार गिरी ,गौरव रामेश्वरम, नकुल मिश्रा, अनुपम शुक्ला ,सरिता मिश्रा, अमृतप्रकाश आदि मौजूद थे। विश्व मानवाधिकार दिवस पर जागरुकता अभियान साहिबगंज। विश्व मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को साहिबगंज मंडल कारा, विभिन्न स्कूलों व पंचायतों सहित जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार(रांची) के निर्देश और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया मानवाधिकार, हमारे रोजमर्रा के आवश्यक तत्व है। इसका उद्देश्य लोगों को यह याद दिलाना है कि मानवाधिकार केवल कानूनी अवधारणाएं नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन के अभिन्न अंग हैं। मसलन, सुरक्षित आवास, भोजन, शिक्षा और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित न किया जाए। उधर, यहां मंडल कारा में आयोजित शिविर में लीगल एड डिफेन्स कौंसिल की कामनी शर्मा व रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बंदियों को मानवाधिकार के बारे में बताते हुए विधिक परामर्श दिये । जिले भर में विभिन्न स्थानों, विद्यालयों और पंचायतों में भी जागरुकता कार्यक्रम चलाए गए। मॉडल कॉलेज में मनाया गया विश्व मानवाधिकार दिवस राजमहल, प्रतिनिधि। विश्व मानवाधिकार दिवस मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाना है। मानवाधिकार दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रतिदिन अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने का संदेश है। हमें किसी की गरिमा को ठेस पहुंचे बिना अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। डॉ. रमजान अली ने कहा कि मानवाधिकार सिर्फ अपने अधिकारों की बात नहीं है, बल्कि दूसरे के अधिकारों का सम्मान करना भी उतना ही आवश्यक है। मौके पर उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थियों ने मानव अधिकार संरक्षण को लेकर शपथ लिया। मौके पर डॉ. अमित कुमार, डॉ विवेक महतो,अजय सोनी, मोहन सिंह, प्रकाश महतो, कार्मु, बबलू, उषा, स्नेहा, असगर, स्मृति सहित दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे। साहिबगंज कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर प्रतियोगिता साहिबगंज। मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को साहिबगंज कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संगोष्ठी और भाषण, क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो एसआरआई रिजवी ने मानवाधिकारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने मानवाधिकार को हमारे मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि परिवार से सीखी गई अच्छी बातें ही आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में सहायक बनती है। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा ही एक नागरिक के तौर पर हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारी आजादी सिर्फ वहीं तक है जहां से दूसरों की आजादी शुरू होती है। रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने इस मौके पर छात्रों से यह अपील कि संविधान सिर्फ हमें अधिकार ही नहीं देता बल्कि हमसे कुछ कर्तव्यों की अपेक्षा भी रखता है। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ कसमुदीन अंसारी, डॉ मेघा और डॉ क्रिस्टीना ने भी सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र पर अपने अपने विचार रखे। मौके पर हुई प्रतियोगिता के विभिन्न विधाओं में 73 विद्यार्थियों ने भाग लिया । क्विज में अरबाज, पोस्टर मेकिंग में चंदन और स्पीच में नादिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ शोभा मुर्मू और डॉ हसनैन थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ क्रिस्टीना ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ मेघा ने किया।