दस दिनों से महिला लापता
बोरियो। थाना क्षेत्र के पतौड़ा ( बांझी ) की एक महिला सझली मुर्मू(65) बीते दस दिनों से लापता है...
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 09 Aug 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें
बोरियो। थाना क्षेत्र के पतौड़ा ( बांझी ) की एक महिला सझली मुर्मू(65) बीते दस दिनों से लापता है ।
महिला के पुत्र मरांग हेम्ब्रम ने बोरियो पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन में मरांग ने लिखा है कि 29 जुलाई को उसकी मां सझली मुर्मू बांझी बैंक खाता अपडेट कराने गई थी। तब से वह अब तक घर नहीं लौटी है । पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर रही है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।