सोशल मीडिया पर हुआ प्यार,मिलने पहुंचे युवक से महिला की करा दी शादी
Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
बरहेट थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर शादी करा दी। महिला के पति का निधन छह महीने पहले हुआ था। महिला की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से हुई थी, जो प्यार में बदल गई। अंततः दोनों ने शादी के लिए सहमति जताई।

बरहेट । थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला के साथ मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर सोमवार को शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक छह माह पहले महिला के पति का निधन हो गया है। महिला का सोशल मीडिया के माध्यम से हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ पहले दोस्ती हुई। बातचीत के क्रम में दोस्ती प्यार में बदल गया । बीते 17 मई को युवक महिला से मिलने आया था। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर बरहेट थाना को सौंप दिया । दोनों प्रेमी और प्रेमिका नेबरहेट थाना पुलिस के पास आपस में प्रेम करने और एक दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की सहमती जतायी ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


