साहिबगंज लौटने पर कबड्डी के दोनों खिलाड़ियों का स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल खेल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने भाग लिया, जिसमें साहिबगंज से राहुल कुमार उरांव और प्रीति कुमारी एक्का ने प्रतिनिधित्व किया। दोनों खिलाड़ियों ने कोच लालू कुमार यादव का आभार व्यक्त किया।

साहिबगंज लौटने पर कबड्डी के दोनों खिलाड़ियों का स्वागत

साहिबगंज। छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल (जनजातीय) खेल प्रतियोगिता से जीत हासिल कर दानापुर-साहिबगंज इटारसी से लौटने पर कबड्डी खिलाड़ियों का स्वागत साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर हुआ। माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया है। दरअसल, कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में झारखंड की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में साहिबगंज जिला से दो खिलाड़ियों ने झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया। इसमें राहुल कुमार उरांव (बालक वर्ग) और प्रीति कुमारी एक्का (बालिका वर्ग) शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी एनआईएस कोच लालू कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। संघ के अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू, सचिव वीरेंद्र कुमार साह व कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया है।

वहीं राहुल कुमार उरांव (बालक वर्ग) व प्रीति कुमारी एक्का (बालिका वर्ग) दोनों ने कहा कि उसकी जीत का श्रेय कोच लालू कुमार यादव को दिया है। मौके पर फिजिकल शिक्षिका सरिता कुमारी भगत आदि थे।फोटो 4, साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर राहुल कुमार उरांव व प्रीति कुमारी एक्का का स्वागत करते हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।