Sahibganj News: एसआइआर: दूसरे दिन भी हुई अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई
Sahibganj News: बरहड़वा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई हुई। मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी याचिकाएँ रखीं। सभी 186 बूथों के 27,082 मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक चलेगी।

Sahibganj News: बरहड़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय में अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई हुई। दोनों कार्यालयों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। नोटिस और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं ने निर्वाचन कर्मियों के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत किये। कर्मियों ने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नगर पंचायत कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पाकुड़ जेम्स सुरीन, बीडीओ कक्ष में एईआरओ सह बीडीओ सन्नी कुमार दास तथा सीओ कार्यालय में अंचलाधिकारी अनोज कुमार ने दर्जनों अनमैप्ड मतदाताओं की दावा-आपत्तियों की सुनवाई की। पदाधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी।
अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया
निर्वाची पदाधिकारी जेम्स सुरीन ने बताया कि एसआईआर के तहत बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के सभी 186 बूथों के कुल 27,082 मतदाताओं के कागजात का सत्यापन और दावा-आपत्तियों की सुनवाई की जायेगी। इसके लिए बूथवार जिम्मेदारी तय की गयी है। बूथ संख्या 1 से 70 तक के 9,321 मतदाताओं की सुनवाई बीडीओ, बूथ संख्या 71 से 127 तक के 8,980 मतदाताओं की सुनवाई अंचलाधिकारी तथा बूथ संख्या 128 से 186 तक के 8,781 मतदाताओं की सुनवाई निर्वाची पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। प्रतिदिन करीब 600 मतदाताओं की सुनवाई कर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद तार्किक विसंगति अथवा विशुद्धिकरण से संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा। एसआईआर की यह प्रक्रिया आगामी 3 अक्टूबर तक चलेगी। मौके पर अंचल निरीक्षक जितेंद्र टुडू, श्रम पदाधिकारी बासुदेव मिर्धा, कृषि पदाधिकारी चंदन सरकार, गौतम कुमार, अरुणा मिंज, सीतामणी किंडो, मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो 2, एसआइआर की सुनवाई के दौरान बरहड़वा ब्लॉक कार्यालय में दावा आपत्ति को लेकर लोगों की भीड़।
अनमैप मतदाताओं के कागजात की जांच
अनमैप मतदाताओं की सुनवाई
बोरियो, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में मंगलवार को सीओ सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजय शुक्ला की अध्यक्षता में प्रखंड के कुल 86 अनमैप मतदाताओं के दावा-आपत्ति पर सुनवाई हुई। इस दौरान अनमैप मतदाताओं ने आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। पदाधिकारियों ने मतदाताओं की ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की तथा कागजातों के आधार पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की । सुनवाई के दौरान कई मतदाता आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।ऐसे मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अगली तारीख दी गई। बताया गया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों की जांच के बाद ही मतदाताओं के मामलों पर निर्णय लिया जाएगा। मौके पर पर्यवेक्षक संजय मरांडी, प्लस टू के शिक्षक बमबम कुमार, देव कुमार, सहायक आचार्य विभीषण कुमार आदि थे।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
दूसरे दिन भी प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, दस्तावेजों की जांच
बरहेट। एसआईआर के तहत नोटिस मिलने के बाद लगातार दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न पंचायत समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण अपने दस्तावेज लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक कागजात प्रस्तुत किए। बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने ग्रामीणों से एसआईआर अभियान को लेकर जागरुक रहने तथा प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों के दस्तावेजों की जांच और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देने का सिलसिला जारी रहा। इसबीच प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें एसआईआर में नाम जोड़ने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोटिस प्राप्त करने वाले लोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत वंशावली, जमीन से संबंधित कागजात, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
---------------------------------------


