Sahibganj News: एसआइआर: जिला में 72.73% इन्यूमेरेशन फार्म का वितरण
Sahibganj News: साहिबगंज में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। 872148 वोटरों के लिए 6,34,278 इन्यूमरेशन फार्म वितरित किए गए हैं। बीएलओ को 1008 बूथों पर प्रशिक्षित किया गया है, जबकि कुछ वोटरों का सत्यापन अब तक नहीं हो पाया है। डीसी ने भी निरीक्षण किया है।

Sahibganj News: साहिबगंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का काम साहिबगंज जिला में तेजी से चल रहा है। बीएलओ डोर टू डोर पंहुच वोटरों को इन्यूमरेशन फार्म वितरण कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1008 बूथ हैं। इनमें तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 872148 वोटर है। बीएलओ के माध्यम से इन वोटरों के बीच बीते नौ जुलाई तक 6,34,278 इन्यूमरेशन फार्म का वितरण हो चुका था। इनमें से 76211 इन्यूमरेशन फार्म का डिजीटाइजेशन भी हो चुका है। एसआइआर को लेकर 1008 बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक अबतक करीब 674 वोटरों का इन्यूमरेशन फार्म बीएलओ सत्यापन नहीं कर पाए हंै। वहीं बीएलओ के माध्यम से 75505 वोटरों का सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है。
एक नजर तीनों विस की स्थिति
राजमहल विधानसभा
प्रखंड कुल बूथ वोटर फार्म वितरण डिजिटाईशन
साहिबगंज 112 100224 85416 7962
राजमहल 142 131155 107526 12019
उधवा 129 130515 113235 12695
बोरियो विधानसभा
प्रखंड कुल बूथ वोटर फार्म वितरण डिजीटाइजेशन
मंडरो 67 56557 39323 2759
बोरियो 110 97298 56695 8732
तालझारी 69 56568 40388 3010
बोआरीजोर 102 76875 51920 7289
बरहेट विधानसभा
प्रखंड कुल बूथ वोटर फार्म वितरण डिजिटाईजेशन
बोआरीजोर 32 24955 17143 2405
सुंदरपहाड़ी 59 44827 29720 3770
बरहेट 116 96165 55650 6229
पतना 70 57009 37262 9341
(नोट: आंकड़ा में परिवर्तन संभव है, यह आंकड़ा 09 जुलाई तक का है। )
एसआइआर को लेकर डीसी ने किया बूथों का निरीक्षण
बरहेट/बोरियो। जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआइआर) को लेकर डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार दुबे ने बोरियो व बरहेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुछ बूथों का शनिवार का निरीक्षण किया। उन्होंने बोरियो प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 68 एवं बरहेट प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 158, 175 व 188 में चल रहे एसआइआर संबंधी कार्यो के निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण व बीएलओ ऐप में अद्यतन की गई प्रविष्टियों की प्रगति की जानकारी ली। डीसी ने संबंधित बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि 12 जुलाई तक सभी पात्र मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ ऐप में सभी संबंधित प्रविष्टियों का अद्यतन कार्य भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को सफल व त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
फोटो 18, बरहेट के एक बूथ पर शनिवार को एक वृद्ध महिला के एसआइआर फार्म को देखते डीसी।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
--------------------------


