विश्व पर्यावरण दिवस पर शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत वन कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। डीएफओ प्रबल गर्ग ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह

साहिबगंज। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को यहां हटिया रोड स्थित वन कार्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साझा संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मियों, समाजसेवियों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ साहिबगंज वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग ने सपत्नीक रक्तदान कर किया । उसके बाद शिविर में वन विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों ने भी रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। मौके पर डीएफओ प्रबल गर्ग ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल प्रकृति संरक्षण का अवसर नहीं है, बल्कि जीवन के संरक्षण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण और स्वस्थ समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है, उसी प्रकार एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण दोनों के लिए सामूहिक सहभागिता आवश्यक है ।

भविष्य के कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न जनजागरुकता व पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल आयोजन पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने साहिबगंज वन प्रमंडल के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे, डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार मिश्रा, वनपाल राणा रंजीत चौधरी, प्रधान वनरक्षी अमित कुमार सहित वन विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभिषेक आनंद, शुभम कुमार, चंदन कुमार, कृतिका नयन व रांझी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साहिबगंज में रक्तदान शिविर कब आयोजित किया गया?
साहिबगंज में रक्तदान शिविर विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर सोमवार को आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।