मस्जिद में घुसा बारिश का पानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच जाम
उधवा के राधानगर थाना क्षेत्र में, पहाड़गांव तालाब वाली मस्जिद में बारिश के कारण जलजमाव हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने फोर लेन सड़क को जाम कर दिया। आरोप है कि मस्जिद के पास बने पुलिया को बंद करने से यह समस्या हुई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अंततः प्रशासन ने जेसीबी भेजकर पानी निकासी की।

उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव तालाब वाली मस्जिद में बीते रात हुई बारिश की पानी घुस जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोर लेन सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार शनिवार के मध्य रात अचानक तेज बारिश के कारण मस्जिद समेत आसपास घरों में जलजमाव हो गया। सूत्रों के माने तो मस्जिद के पास बने एक पुलिया को कतिपय व्यक्तियों द्वारा जल निकासी नाला को मिट्टी डालकर बंद कर दिया।इसी कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने उधवा-राजमहल फोर लेन सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना के एएसआई असलम खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
परंतु स्थानीय ग्रामीणों ने नहीं माना।अंत में फोर लेन सड़क के इंचार्ज को प्रशासन के द्वारा सूचित किया गया।करीब दो घंटे के बाद एनएच की ओर से जेसीबी पहुंचकर पुलिया के पास मिट्टी को हटाया तब पानी निकासी शुरू हुई। पानी निकासी होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया।मौके पर सेन्टू शेख,रेजाउल शेख,मनीरुल आलम,फारुक शेख,शौकत शेख,तहीर शेख,मुन्ताज शेख,मेराज शेख,आलम शेख आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


