जेएनबी विनर,  धीरज को मिला मैन ऑफ़ द मैच

जेएनबी विनर, धीरज को मिला मैन ऑफ़ द मैच

संक्षेप:

साहिबगंज में अंडर-16 लीग टूर्नामेंट में जवाहर नवोदय विद्यालय ने माही स्पोर्ट्स ब्लू को 35 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवोदय ने 159 रन बनाए, जबकि माही स्पोर्ट्स 124 रन पर ऑल आउट हो गई। धीरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अगले मैच में संत जेवियर स्कूल बी और मां गायत्री क्रिकेट बोरियो आमने-सामने होंगे।

Nov 15, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में अंडर-16 लीग टूर्नामेंट में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बनाम माही स्पोर्ट्स ब्लू के बीच मैच हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 159 रन बना कर ऑल आउट हो गई। धीरज ने 65, मोनू कुमार ने 16, साहिल राज 22 व परवेज़ आलम ने 14 रन बनाये। माही स्पोर्ट्स ब्लू के गेंदबाज अमन ने 3, अंश राज ने 4 व मिलन ने 2 विकेट लिया। माही स्पोर्ट्स ब्लू ने 19.4 ओवर में 124 रन बना कर ऑल आउट हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रिंस ने 20, अनुकान्त कुमार ने 17 व अमन ने 12 रन की पारी खेली। उधर, नवोदय के गेंदबाज आयुष ने 3, महेश ने 2 व साहिल ने 2 विकेट लिए। नवोदय विद्यालय ने 35 रन से जीत दर्ज की। नवोदय विद्यालय के खिलाड़ी धीरज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जाहिद खान ने रौनक को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग चंदन यादव व श्याम रंजन तिवारी एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया। टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि रविवार को को संत जेवियर स्कूल बी बनाम मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के बीच मैच खेला जाएगा। फोटो 20, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज को देते मुख्य अतिथि।