रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट में चढ़ने के दौरान मारपीट, घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, साहिबगंजसोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर लिफ्ट में चढ़ते समय दो महिला यात्रियों के बीच मारपीट हो गई, जिससे दोनों घायल हो गईं। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद रेल पुलिस ने मामले को शांत किया और जांच शुरू की।

साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो में लिफ्ट में चढ़ने के दौरान सोमवार को दो महिला यात्रियों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों महिला घायल हो गई। रेल पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया । पुलिस के अनुसार महिला महाराजपुर से साहिबगंज लौटी। यहां लिफ्ट में चढ़ने के दौरान एक महिला के साथ कहासुनी हो गई। इसपर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। रेल पुलिस ने मामले को शांत कराया । रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
ये भी पढ़ें:देवरानी ने जेठानी को पीटा
ये भी पढ़ें:आपसी विवाद में मारपीट तीन महिलाएं घायल
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


