ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड साहिबगंजट्रक के धक्के में टोटो पर सवार दो लोग घायल

ट्रक के धक्के में टोटो पर सवार दो लोग घायल

बरहड़वा। बरहड़वा-फरक्का मुख्य पथ पर बरारी के पास सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर टोटो पर सवार दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार राधानगर...

ट्रक के धक्के में टोटो पर सवार दो लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,साहिबगंजTue, 09 Aug 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

बरहड़वा। बरहड़वा-फरक्का मुख्य पथ पर बरारी के पास सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर टोटो पर सवार दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के पियारपुर गांव के आकाश शेख (25) कुछ दिन पहले मुंबई गए थे। वह ट्रेन से उतरकर फरक्का से टोटो पकड़ कर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बरारी के पास तेज रफ्तार ट्रक उसके टोटो को धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में टोटो चालक सादेक शेख (40) आकाश शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनो घायल घंटों तक वह मूर्छित अवस्था में सड़क पर पड़ा था। राहगीर की नजर पड़ी तो उन्होंने ने उठाकर एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें