Sahibganj News: करम पूजा में हवाई फायरिंग मामले में दो युवक धराया,हथियार बरामद

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: साहिबगंज में करमा पूजा के दौरान करमटोला के तेलियागढ़ी के पास हवाई फायरिंग करने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस घटना में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया।

Sahibganj News: करम पूजा में हवाई फायरिंग मामले में दो युवक धराया,हथियार बरामद

Sahibganj News: साहिबगंज। करमा पूजा के दौरान करमटोला के तेलियागढ़ी के पास हुए हवाई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दो युवकों को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों युवकों की निशानदेही पर देसी कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया है।

घटना की जानकारी

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि गांव में महिलाएं करमा पूजा मना रही थी। परम्परागत नृत्य-गीत चल रहा था। इसी दौरान ज्योतिया मोड़ के करण रिखियासन एवं गोड्डा के महागामा क्षेत्र के रामकुमार राय उर्फ रामा मौके पर पहुंच महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर करण रिखियासन ने अपने जूता में छुपाकर रखें देसी कट्टा से वहां हवाई फायर कर भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि गांव वालों ने मिर्जाचौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। घटना के कुछ ही घंटे के बाद दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसके निशानदेही पर एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया। छापेमारी दल में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, एसआई प्रवीण कुमार प्रभाकर, एसआई विक्रम कुमार बाउरी, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, हवलदार प्रभाष कुमार यादव, आरक्षी वीरेंद्र नाथ भोक्ता आदि थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦करमा पूजा के दौरान हवाई फायरिंग कब हुई?−
करमा पूजा के दौरान करमटोला के तेलियागढ़ी के पास हवाई फायरिंग हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़साहिबगंजSahibganj News: करम पूजा में हवाई फायरिंग मामले में दो युवक धराया,हथियार बरामद