आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन 11 व 12 मार्च को

Mar 08, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में 11 और 12 मार्च को सिदो कान्हू स्टेडियम में अंडर-15, अंडर-16 और अंडर-18 फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और खेल किट लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन 11 व 12 मार्च को

साहिबगंज। ऑल झारखंड बिरसा मुंडा आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए बालक अंडर -15, अंडर - 16 अंडर 18 वर्ष के होनहार प्रतिभावान बालक खिलाड़ियों के लिए पहली बार स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में 11 व 12 मार्च को सुबह 7:00 बजे से ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट आकार का फोटो एवं खेल किट के साथ आना अनिवार्य होगा। रांची के प्रशिक्षकों द्वारा उक्त ट्रायल लिया जाएगा। सैकड़ों महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का लिया संकल्पसाहिबगंज। स्थानीय सिदो कान्हू स्टेडियम में संचालित फिजिकल अकादमी में रविवार को कई महिला, युवतियों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

इस एकेडमी में सेना, पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सैकड़ों महिलाओं को प्रतिदिन आत्मनिर्भर बनने के लिए शारीरिक दक्षता के साथ साथ विभिन्न दौड़, ऊंची कूद, लंबीकूद, गोला फेंक आदि का अभ्यास कराया जाता है। पढ़ाई, परिवार,गृह कार्य के साथ साथ खुद को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने समाज के लिए प्रेरणाश्रोत रहीं उन सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर फिजिकल अकादमी के कोच निमाई चौधरी, मिथुन कुमार, अलका कुमारी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।