अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर कार्यशाला

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर, 11 जून को साहिबगंज में विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, जो विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम को लेकर कार्यशाला

मंडरो। राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के निर्देश के आलोक में विद्यालयों में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम तथा विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 जून को साहिबगंज स्थित सिद्धू-कानू सभागार में पूर्वाहन 11 बजे से आयोजित होगा।कार्यशाला में जिले के सभी कोटि के सरकारी,सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जहां कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई संचालित होती है।प्रशिक्षण में विद्यालयों के प्रहारी क्लब के सदस्य, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं दो-दो वरीय शिक्षकों को शामिल किया जाएगा।प्रशिक्षण

के दौरान निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, इसकी रोकथाम के उपाय, विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तथा विद्यालय स्तर पर निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने संबंधी जानकारी दी जाएगी।साथ ही प्रशिक्षित शिक्षक एवं प्रहारी क्लब के सदस्य अपने-अपने विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएंगे।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विद्यालयों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण में भाग लेने का निर्देश दिया है ताकि अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।