मकान सुचीकरण एवं मकानों की गणना को दिया गया प्रगणकों-पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण
साहिबगंज में मकान सूचीकरण और जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल ऐप के उपयोग और जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह प्रक्रिया 16 मई से 15 जून तक चलेगी। प्रशिक्षकों ने घर-घर सर्वेक्षण और डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी प्रदान की।

साहिबगंज। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को मकान सुचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें मुख्य रूप से बीडीओ सह सीओ बासुकीनाथ टुडू शामिल हुए। इसमें प्रशिक्षक प्रभात कुमार व शुभाशीष झा ने संयुक्त रूप से पर्यवेक्षकों को 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण, मकानों की गणना से संबधित जानकारी दी गई है। यह चरण डिजिटल रूप से संचालित होगा। इसलिए प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य डिजिटल ऐप के उपयोग और जनगणना की प्रक्रिया को समझाना है। यह गणना 16 मई से 15 जून तक चलेगा। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक तपन कुमार मंडल आदि थे।
उधर साहिबगंज नगर परिषद सभागार में भी नगर क्षेत्र के प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक व प्रगणकों के लिए प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ। यहां के प्रशिक्षण में 16 सुपरवाइजर व 84 प्रगणकों को प्रशिक्षण लेना था। जिसमें से कई अनुपस्थित पाये गये। यहां प्रशिक्षक प्रभात कुमार ने ही मकान सूचीकरण व गणना को लेकर विभिन्न विन्दूओं की जानकारी दी। जिससे कोई त्रृटि ना हो। मौके पर नगर प्रबंधक रवि कुमार, सीएमएम प्रदीप चन्द्र बोबांगा सहित नगर परिषद के विभिन्न कर्मचारी व शिक्षक व शिक्षिकायें थी।फोटो: 106 ,साहिबगंज नगर परिषद में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक व प्रशिक्षु।जनगणना के प्रथम चरण के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरूबोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रगणक व सुपरवाइजरों का प्रथम चरण का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शांति बास्की एवं बीडीओ नागेश्वर साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर पहले बैच के प्रगणकों एवं प्रवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक आरके प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक नवीन चन्द्र महतो एवं पवन कुमार के द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया,आंकड़ों के सटीक संकलन,निर्धारित प्रपत्रों को भरने के तरीके, एचएलओ एप लोड करना, मकानों की सूचीकरण और नजरी नक्शा बनाना तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना का यह प्रारंभिक चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की समूची जनगणना प्रक्रिया संचालित होती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रगणकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना तथा उन्हें जिम्मेदारीपूर्वक कार्य निष्पादन के लिए तैयार करना है। दूसरे चरण में सरकार की ओर से आम जनता का महारजिस्ट्रेशन कर 34 विंदुओं पर जानकारी एकत्र कर ऑनलाइन भरनी होगी। शिक्षकों को एचएलओ एप के माध्यम से हीं पूरी प्रक्रिया को सम्पन्न कराने का विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर बीपीओ राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा, सीआरपी फैजल अफरोज, सुल्तान आलम, शिक्षक बमबम कुमार, संतोष कुमार, संदीप सौरव, सीता राम रक्षित सहित विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।फोटो:105 ,प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन करते बीडीओ।तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ उधवा। प्रखंड सभागार कक्ष में मंगलवार को जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी,जीपीएस जनकदेव यादव,बीपीएम हारून रशीद,बीपीओ प्रियरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुल तीन बैच बनाए गए। वहीं प्रखंड सभागार कक्ष एवं प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में शिक्षकों को जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग सर्वे की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि इस बार जनगणना का पूरा कार्य एक विशेष मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक घर में जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करनी होगी। प्रशिक्षकों ने तकनीकी रूप से जनगणना प्रक्रिया की बारीकी से सहज और व्यावहारिक ढंग से समझाया। मौके पर निर्वाचन नोडल सूरज टुडू,पंचायत सचिव मोनिका मुर्मू,बाबूधन हेंब्रम,प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां,मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार साहा,राम बिहारी मंडल,मन्नू शेख,मो. हकीमुद्दीन शेख,शशिकांत,सुदिव्य मुखर्जी आदि थे।फोटो:107,प्रशिक्षण सत्र का उदघाटन करते बीडीओ।जनगणना का प्रशिक्षण जारीराजमहल, प्रतिनिधि। जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्य रूप से बीडीओ मो. यूसुफ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो. शम्स आजम, जनगणना सहायक निरंजन गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही डेटा संकलन, प्रपत्रों के सही उपयोग एवं डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को बताया ।मौके पर पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू , प्रखंड समन्वयक सह प्रभारी डीपीएम अभिजीत कुमार,निरंजन गुप्ता प्रशिक्षक के रूप में राजीव कुमार शर्मा, राजू झा, संतोष कुमार महतो, विनीत कुमार, निलेश कुमार तिवारी, मो बरकत अली सहित सभी प्रगणक और सुपरवाइजर मौजूद थे।फोटो: 112, राजमहल में प्रशिक्षण प्राप्त करते प्रगणक-पर्यवेक्षक।प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारीबरहड़वा, प्रतिनिधि । भारत की जनगणना 2027 को लेकर जारी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न सभागारों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग सभागार कक्ष, प्रखंड सभागार कक्ष एवं नगर पंचायत सभागार कक्ष में 50-50 प्रतिभागियों के तीन बैचों में संचालित किया गया। प्रशिक्षण में मतगणना कार्य में लगने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षक अमित कुमार दास, प्रदीप कुमार मंडल, दिलीप घोष, मसूद आलम, किशोर रजक एवं पुष्कर आनंद द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही एचएलबी सीमाओं के जमीनी सत्यापन की विधि, लेआउट तैयार करने की प्रक्रिया, एचएलओ मोबाइल ऐप की इंस्टॉलेशन एवं उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने एचएलओ के प्रश्न 1 से 34 तक की संकल्पनाओं और परिभाषाओं को विस्तार से समझाया। इसके अलावा प्रगणकों द्वारा डेटा भरने की विधि, एचएलओ सुपरवाइजर ऐप का उपयोग, पर्यवेक्षकों द्वारा डेटा सत्यापन की प्रक्रिया, स्व-गणना में दोनों की भूमिका तथा ऐप के उपयोग में क्या करें और क्या न करें, इस पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। डेटा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गई।मौके पर प्रशिक्षु फजलुल असलम, राजेश पांडे, शमीम अख्तर, मो. साबिर हुसैन सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे।---------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


