Sahibganj News: एसआईआर गणना प्रपत्र भरने को बीएलओ एवं सहयोगियों को दिया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

Sahibganj News: मंडरो में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पंचायत सचिवालय में बीएलओ और सहयोगियों के लिए गणना प्रपत्र भरने का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पंचायत सचिव रमेश कुमार ने सही एवं त्रुटिरहित प्रक्रिया, मतदाता जानकारी संकलित करने के तरीके और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

एसआईआर गणना प्रपत्र भरने को बीएलओ एवं सहयोगियों को दिया प्रशिक्षण

Sahibganj News: मंडरो। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को पंचायत सचिवालय महादेवरण में बीएलओ एवं बीएलओ सहयोगियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन पंचायत सचिव रमेश कुमार ने किया।इस दौरान पंचायत सचिव ने गणना प्रपत्र सही एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने की प्रक्रिया,मतदाता संबंधी आवश्यक जानकारियों का संकलन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहयोगियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनोज पंडित,कुमारी संगीता,स्वर्ण कुमारी,चंद्रकांत ठाकुर,चंदन वर्णवाल,सुभाषिनी टुडू,सुनील चौधरी,एकरामुल हक सहित पंचायत क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सहयोगी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।