जणगणना 2027 : हाउस लिस्टिंग पर फिल्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

साहिबगंज में 2027 जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। दो बैच में प्रशिक्षकों को 10 अप्रैल तक और 11 से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों को हाउस लिस्टिंग और अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जनगणना का पहला चरण 15 मई से 15 जून के बीच शुरू होने की संभावना है।

जणगणना 2027 : हाउस लिस्टिंग पर फिल्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण

साहिबगंज। जणगणना 2027 को लेकर फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण बुधवार को विकास भवन के पास स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय सभागार में शुरू हुआ। मौके पर राज्य से नियुक्त दो मास्टर ट्रेनर डीएसओ जेके मिश्रा व डीएसई कुमार हर्ष ने फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। 22-22 की संख्या में दो बैच में फिल्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहला बैच का प्रशिक्षण 10 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे बैच का प्रशिक्षण 11 से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। फिल्ड ट्रेनर के रूप में जिले के पीजीटी टीचर को राज्य से प्रतिनियुक्त किया गया है। आबादी के हिसाब से फिल्ड ट्रेनर चयनित किया गया है।

जनगणना को लेकर जिले के नौ चार्ज यानी ब्लाक एवं तीन शहरी चार्ज बनाया गया है। संभावना है कि प्रथम चरण में आगामी 15 मई से 15 जून तक हाउस लिस्टिंग यानी नम्बरिंग का काम शुरू होगा। हालांकि इस संबंध में राज्य से कोई तिथि तय नहीं की गई है। प्रशिक्षण के दौरान फिल्ड ट्रेनरों को जनगणना के दौरान हाउस लिस्ट का काम कहां से शुरू करना है,कोई घर छूटे नहीं आदि पर बताया गया। फिल्ड ट्रेनर यहां से प्रशिक्षण लेकर प्रखंड स्तर पर प्रगणकों को प्रशिक्षण देंगे। 150 से 180 घर एक प्रगणक को जनगण्ना करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पूरे एक महीने में उन्हें इस काम को पूरा करना होगा। जनगणना ऑन लाइन होगी । फोटो 9, प्रशिक्षण देते मास्टर ट्रेनर।फोटो 10, प्रशिक्षण लेते फिल्ड ट्रेनर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।